Tuesday, February 5, 2019

Odontos Dental Clinic: दांतों के दर्द से जुड़ा एक रोचक तथ्य- call 9878067123

दांतों के दर्द से जुड़ा एक रोचक तथ्य


दांतों के दर्द की वजह कीड़े नहीं होते।  जैसा की आपने सुना  ही होगा की  कई लोग यह मानते हैं की दांतों का दर्द कीड़ों की वजह से होता है। जबकि दांतों में कीड़े लग ही नहीं सकते। हमारे मुँह के अंदर काफी ज़्यादा अम्लीय वातावरण यानि एल्कलाइन वातावरण किसी किस्म के कीड़े के लिए घातक है। दांतों में दर्द कीड़ों की वजह से नहीं बल्कि सूक्ष्म बैक्टीरिया की वजह से होता है। यह बैक्टीरिया तेज़ाब यानि एसिड बनाते हैं और यह एसिड हमारे मुँह के अम्लीय वातावरण को एसिडिक यानी तेजाबी बना देता है। और यह तेज़ाब हमारे दांतों की परतों को गाला देता है।  जैसे जैसे दांतों की पहले बाहरी परत फिर अंदरूनी परत गलती जाती है वैसे वैसे दांतों के बीच में मौजूद नसों में सूजन आणि शुरू हो जाती है।  हमारे दांतो में दर्द इसी सूजन की वजह से होती है।


 

Sunday, January 20, 2019

मुफ्त दांतो का इलाज। ओडोन्टोस डेंटल क्लिनिक, शास्त्री नगर , जम्मू। फोन नंबर 9149445862

रुट कैनाल ट्रीटमेंट क्या है?
रुट कैनाल ट्रीटमेंट तब किया जाता है जब आपके दांतो की सड़न  दांतो की नसों तक पहुँच जाता है। दांतों के बीच में नस होती जिससे दांत को पोषण मिलता है और साथ में यह नस दांत को हमारे मष्तिष्क के साथ जोड़ता है जिससे हमें दांतों में दर्द, दबाव, ठंडा और गर्म जैसी चीज़ों का एहसास होता है।

 जब सड़न नस तक पहुंच जाती है तब नसें सूज जाती है और इससे बहुत ज़्यादा दर्द होता है।  आम धारणा के विपरीत इस सूजन का इलाज किसी दवायी से संभव नहीं है। इसका इलाज सिर्फ और सिर्फ एक छोटी सी सर्जरी द्वारा संभव है जिसमें इस नस को काट कर निकाल दिया जाता है। और जिस जगह में यह नस होती है उस जगह को "गुट्टा पर्चा" नामक फिलिंग से भर दया जाता है।

रुट कैनाल ट्रीटमेंट का कोई दूसरा अल्टरनेटिव नहीं है। परन्तु आप आप इससे बच ज़रूर सकते हैं अगर आप दो बार दिन में ब्रश करें,  सुबह नाश्ते के बाद और रात को खाने के बाद।
रुट कैनाल उपचार 1000  रुपये से 5000 रुपये तक खर्च कर सकता है। यह फर्क आपके डॉक्टर द्वारा प्रयोग में लाये गए संयंत्र और उनके अनुभव के ऊपर निर्भर करता है। रुट कैनाल उपचार के बाद दांत कमज़ोर हो जाते हैं और उनके टूटने का खतरा बढ़ जाता है। दांत को टूटने से बचने के लिए उसके ऊपर कैप करना ज़रूरी है। कैप से दांत की उम्र बढ़ जाती है। कैप 1500 रुपये से 20000 रुपये तक का हो सकता है।  यह कीमत उसके क्वालिटी पर निर्भर करता है। कैप से डॉक्टरों की कोई खासी कमायी नहीं होती क्यूंकि उसका बड़ा हिस्सा लैब वाले ले जाते हैं।   इसलिए आप महंगे से महँगा कैप लगवाए। हाँ हो सकता है की आपका डॉक्टर आपको सस्ता कैप महंगे में बैच रहा हो।  इसलिए हमेशा कैप का बिल और वारंटी कार्ड ज़रूर लें।  बिल और वारंटी कार्ड आपका हक़ है। आपको क्वालिटी मिली है यह सुनिश्चित करने के लिए बिल और कार्ड लेना बहुत ज़रूरी है।

यह पढ़ने के बाद तो आपको पता चल ही गया होगा की एक रुट कैनाल उपचार लगभग 3000 रुपये से 25000  रुपये तक का  है।  परन्तु क्या आप यह उपचार अफ़्फोर्ड कर सकते हैं ? यह उपचार आज भी आम जनता के लिए बहुत महंगा है।  जहाँ लोग पूरे महीने में सिर्फ 10000 रुपये कमाते हो वो यह उपचार कैसे करवा सकते हैं।
ओडोन्टोस डेंटल अस्पताल ने वर्ष 2011  से देश भर में ऐसे कई सेवार्थ दन्त चितिक्सालय खोले हैं जहाँ यह उपचार काफी किफायती दरों पर होता है।
ओडोन्टोस द्वारा संचालित ऐसे तीन अस्पतालों के पते हम आपको आज बता  रहे हैं :
डॉ राम चंद्र सिंह मेमोरियल चैरिटेबल डेंटल क्लिनिक, ग्राम लोहगढ़ , लोहगढ़ गुरूद्वारे के सामने। फ़ोन नंबर 7973063784 . यहाँ यह उपचार मुफ्त में किया जाता है। 

डॉ राम चंद्र सिंह मेमोरियल चैरिटेबल डेंटल क्लिनिक, नरिंदर शर्मा रोड, बदल कॉलोनी, जीरकपुर । फ़ोन नंबर 6239159080  . यहाँ रुट कैनाल उपचार के 500 रुपये और कैप के 1000  रुपये लिए जाते हैं।

ओडोन्टोस डेंटल क्लिनिक, शास्त्री नगर , जम्मू। फोन नंबर 9149445862  . यहाँ रुट कैनाल उपचार 500 रुपये में और कैप 1500  रुपये में किया जाता है. 
हमारे यहाँ बच्चे भी ख़ुशी ख़ुशी इलाज करा लेते हैं।  



राष्ट्रस्तरीय बेस्ट डेंटल क्लिनिक अवार्ड से पुरुस्कृत


No comments:

Post a Comment

Singh Couple from Mohali awarded Doctorate in Social Service by WHRPC at India International Centre Lodhi Road New Delhi

The Indian chapter of the World Human Rights Protection Commission (WHRPC) has honoured Human Rights & Social Activist couple Shri Suren...